करण सिंह वर्मा, इछावर के विकास पुरुष, असंभव शब्द मामा के शब्दकोष में नहीं – श्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले के इछावर में चुनावी सभा को किया संबोधित
———————
महानवमी के पावन दिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सुनने और देखने उमड़ा जनसैलाब
महावनमी पर शिवराजमय हुआ इछावर, बड़ी संख्या में जनसभा में पहुंचीं बहनें
———————
कांग्रेस योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनके अधिकार छीनती है
अपने स्वार्थों के लिए इंडी गठबंधन बनाने वाले देश-प्रदेश का भला नहीं कर सकते
भाजपा और श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है
मेरे लिए बहनें जागृत देवियां हैं, बेटियों की जिंदगी बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा
करण सिंह वर्मा, इछावर के विकास पुरुष, असंभव शब्द मामा के शब्दकोष में नहीं
– श्री शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। कांग्रेस जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनके अधिकार छीनती है। अपने स्वार्थों के लिए इंडी गठबंधन बनाने वाले देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकते। भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मेरे लिए बहनें जागृत माता हैं। मैं बेटियों की जिंदगी बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। करण सिंह वर्मा इछावर के विकास पुरूष हैं। असंभव शब्द मामा के शब्दकोष में नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी श्री करण सिंह वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि में महानवमी के पावन पर्व होने के बाद भी आज इछावर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सुनने के लिए हजारों की संख्या में माता-बहनों और आम जनता उमड़ पड़ी। त्योहार होने के बावजूद आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का स्थानीय लोगों ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत-सत्कार किया और उन्हें सुनने के लिए आतुर रहे। समारोह में मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लाड़ली बहनें भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश वासियों को महानवमी की शुभकामनाएं दी और माता रानी से सबके मंगल, कल्याण एवं सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि, आज पूजा-पाठ वाले दिन भी मैं सभा कर रहा हूं, मैं भी जनता की पूजा कर रहा हूं।
कांग्रेस सत्ता में आई तो न लाड़ली लक्ष्मी योजना बचेगी न लाड़ली बहना योजना
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस कभी भी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकती है। कांग्रेस केवल योजनाएं बंद करने का पाप करती है। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो ना लाड़ली योजना बचेगी और ना लाड़ी बहना योजना बचेगी। कांग्रेस गरीब कल्याण की योजनाएं पहले भी बंद कर चुकी है। जनता का भला करने का काम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कर रहें हैं, और प्रदेश का भला केवल भाजपा सरकार कर रही है। कांग्रेस ने कभी एक धेला नहीं दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इंडी गठबंधन बनाया है, आप, कांग्रेस, सपा सब इकट्ठा हो रहें हैं, सब मिलकर भी प्रधानमंत्री मोदी को नहीं हरा सकते, क्योंकि ये तो अपने-अपने स्वार्थों की वजह से इकट्ठा हो रहें हैं। ये कभी भी जनता का भला नहीं कर सकते हैं।
जागृत देवियां हैं लाड़ली बहनें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, यहां जो मेरी लाड़ली बहनें बैठी हैं, वह मेरे लिए जीवित, जागृत देवियां हैं। बेटियों की जिंदगी बदलने में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी। बेटियां लाड़ली लक्ष्मी हैं, उनकी चिंता माता-पिता नहीं, मामा ही करता है। लाड़ली बहना योजना के तहत अभी बहनों के खातों में 1250 आ रहें हैं, लेकिन इस राशि को बढ़ाकर 1500, फिर 1750 इसके बाद 2000 और चरणबद्ध तरीके से इस राशि को 3000 रूपए तक किया जाएगा। इतना ही नहीं जिन बहनों के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना में रह गए हैं, ऐसी बहनों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना बनाई गई है। जो बहने शेष रह गई हैं, चुनाव के बाद उन बहनों का भी नाम जोड़कर उन्हें पक्के मकान दिए जाएंगे।
बेटियों की जिंदगी बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, 21 साल की होने पर बेटियों को 1 लाख रूपये दिया जाएगा। दूसरे गांव पढ़ने जाने पर बेटा-बेटियों को साइकिल के पैसे दिये जाते हैं। हमने तय किया आधी सीटों पर अब बहन और बेटियां चुनाव लड़ेंगी। पुलिस में 30 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी। मकान, दुकान खेत खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क 1 प्रतिशत लगेगा। बहनों की तकलीफ दूर करने के लिए एक ऐसी योजना बनाई जो दुनिया में कोई सोच भी नहीं सकता है। हमने तय किया है जैसे सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह आती है वैसे ही बहनों के खाते में हर महीने पैसे डालूंगा। लाड़ली बहना योजना में जो बहनें छूट गईं हैं अगले साल उन सभी के नाम जोड़े जाएंगे, 21 साल की उम्र की बेटियों के खाते में भी पैसा डाला जाएगा।
असंभव शब्द मामा के शब्दकोश में नहीं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि असंभव शब्द मामा के शब्दकोश में नहीं है। कांग्रेस ने सिंचाई की योजना कभी नहीं बनाई थी। अब हर गांव में टंकी बनाई जा रही है, सभी घरों में टोटी वाला नल लगाया जाएगा। सवा साल में ही कांग्रेस के आने पर कमलनाथ ने सभी योजनाएं बंद कर दी थी। उन्होंने कहा कि, संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना और अनेकों कल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस ने बंद करने का पाप किया है। कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तो रोते ही रहते थे कि, मेरे पास पैसे ही नहीं है, लेकिन अब भाजपा सरकार गैस सिलेंडर भी 450 रुपये में दे रही हैं।
कमल खिलाएं, भाजपा को जिताएं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो जनहित की कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों का कल्याण करती है और हर क्षेत्र में विकास के कार्य करती है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश भी उनके मार्गदर्शन में विकास पथ पर अग्रसर है। विकास की इस गति को बनाएं रखना है और भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है।