कमलनाथ पीसीसी चीफ अभी बने ही रहेंगे
कमलनाथ पीसीसी चीफ अभी बने ही रहेंगे

भोपाल। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को शिकस्त मिलने के बाद मप्र की कांग्रेस बागडोर किसके हाथ होगी इसकी चर्चा बडी तेजी से चल रही थी। कई नेता सपना देखने लगे थे िकि शायद उनको यह मौका मिल जाये लेकिन अभी फिलहाल यह संभव नहीं है। जानकारी के अनुसार पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ की मध्यप्रदेश की भूमिका को तय कर रखा है।इसके बाद भी अभी सवाल चल रहा है कि आखिरकार विधानसभा में हारी हुई कांग्रेस में क्या वे अब भी जान फूंकने के लिए कोई रणनीति बनाएंगे या 77 साल की उम्र में दिल्ली को ही ठिकाना बनाएंगे?
मीडिया के वरिष्ठ लोगों का कहना है कि फिलहाल कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का वर्चस्व राज्य में बना रहेगा। इस कॉम्बिनेशन का प्रदेश कांग्रेस में कोई विकल्प नहीं है।एक संभावना यह बताई जा रही है कि वे खुद सांसद बनकर बेटे नकुल को विधानसभा उप चुनाव में जीत दिलाकर प्रदेश की राजनीति की कमान सौंप सकते हैं।