झाँसी मंडल ने खाली पड़ी भूमि का सदुपयोग कर अर्जित किये रू. 13.21 करोड़ अपरम्परागत स्रोतों से आय में बचत तथा राजस्व में वृद्धि

झाँसी मंडल द्वारा भू-राजस्व अर्जन में उपलब्धि हासिल की है | मंडल द्वारा खाली पड़ी भूमि का सदुपयोग करते हुए माह अप्रैल से अक्टूबर तक की अवधि में रू. 13 करोड़, 21 लाख रूपए का अर्जन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एअन्य आय स्रोतों से आय अर्जन के क्रम में झाँसी मंडल ने निजी पार्टियों, केन्द्र व राज्य सरकार के अन्य विभागों एवं पीएसयू कम्पनियों को लीजिंग/लाइसेंसिंग आधार पर भूमि देकर रू.17.51 करोड़ की आय अर्जित की है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व एवं उनके द्वारा भू-राजस्व के अर्जन हेतु विशेष मार्गदर्शन तथा मंडल कार्यालय में भूमि मामलों के प्रभारी वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया की विशेष भूमिका, अथक प्रयास और इस सम्बन्ध में निरन्तर समीक्षा कार्य एवं सही समय पर भूमि मामलों से सम्बन्धित फाईलों के निष्पादन एवं अधीनस्थ अधिकारियों एवं सभी इकाईयों के द्वारा निरंतर प्रयास के फलस्वरूप यह असाधारण उपलब्धि हासिल की जा सकी है। मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा भूमि उपयोगकर्त्ताओं से समय-समय पर बकाया भू-राजस्व वसूली सुनिश्चित किये जाने के लिए फील्ड स्तर पर मंडल कार्यालय के दिशा-निर्देशों को लागू कराने में विशेष योगदान किया है।
अन्य बचत स्रोतों में मंडल द्वारा डीजल इंजन के स्थान पर इलेक्ट्रिक इंजन के अधिक उपयोग से हाई स्पीड डीजल खपत में कमी लाकर इस वित्तीय वर्ष में माह अक्टूबर तक की अवधि में रु. 6.03 करोड की बचत कर राष्ट्र हित में विशेष योगदान दिया है, इसी के साथ 10 TSS कर्षण स्टेशन के माध्यम से उर्जा स्थानांतरित कर 5.31 करोड़ रु. का राजस्व अर्जन किया है |
मंडल द्वारा माह अक्टूबर में ABB लोको के अधिकतर उपयोग से0+- लगभग 65 लाख यूनिट ऊर्जा की बचत की गयी , जिससे रु. 3.89 करोड़ की अनुमानित बचत हुई | मंडल द्वारा स्क्रैप निस्तारण के माध्यम से 3329 मीट्रिक टन स्क्रैप निस्तारण करते हुए रु. 10.3 करोड़ की आय अर्जित की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button