झाँसी मंडल यात्री सेवा में निरंतर प्रयासरत

झाँसी मंडल यात्री सेवा में निरंतर प्रयासरत

दिनांक : 11.09.23 को गाडी संख्या 22130 से अयोध्या से मुंबई की ओर यात्रा कर रहे, यात्री द्वारा ट्विटर के माध्यम से रेल प्रशासन से मदद मांगी मांगते हुए उनके साथ यात्रा कर रहे 3 साल के छोटे बच्चे को बेबी मिल्क की अति आवश्यकता से अवगत कराया गया | उक्त आवश्यकता की संवेदनशीलता को समझते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर कार्यरत झाँसी मंडल के मुख्य कैटरिंग निरीक्षक सुशिल अग्रवाल द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए यात्री को उनकी सीट पैर बेबी मिल्क उपलब्ध कराया | उक्त संवेदना तथा रेल विभाग की त्वरित कार्यवाही से प्रसन्न यात्री द्वारा मंडल प्रशासन और सम्बंधित स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंशा की गयी | वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी द्वारा अपने विभाग के कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा पर प्रसन्नता ज़ाहिर की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button