जापान ने मून स्नाइपर चंद्र लैंडर SLIM को किया लॉन्च

जापान ने मून स्नाइपर चंद्र लैंडर SLIM को किया लॉन्च

टोक्यो। जापान ने गुरुवार को घरेलू एच-आईआईए रॉकेट पर अपना चंद्र अन्वेषण अंतरिक्ष यान लॉन्च किया, जिससे अगले साल की शुरुआत में चंद्रमा पर उतरने वाला दुनिया का पांचवां देश बनने का रास्ता साफ हो गया।

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने कहा कि रॉकेट ने योजना के अनुसार दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी और स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) को सफलतापूर्वक छोड़ा। प्रतिकूल मौसम के कारण पिछले महीने एक सप्ताह में तीन बार कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button