जन आशीर्वाद यात्रा से प्रदेश भर से अभूतपूर्व मिला समर्थन
जन आशीर्वाद यात्रा से प्रदेश भर से अभूतपूर्व मिला समर्थन

सीएम , तोमर और वीडी शर्मा ने एक साथ की मीडिया से चर्चा
भोपाल। चुनावी तैयारियों को लेकर इन दिनों भाजपा की तैयारी चरम पर है। उसके हौसले भी बुलंद हैं। यही कारण् है कि शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ मीडिया से चर्चा की । भाजपा नेताओं ने प्रदेश में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा को मिले जन समर्थन से काफी उत्साहित हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि जनता ने तय कर लिया है कि इस बार पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार ही सत्ता में आयेगी, जन आशीर्वाद यात्रा के बाद भाजपा 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ करने जा रही है जिसमें 10 लाख कार्यकर्ताओं की जुटने का दावा किया जा रहा है, महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे और यहीं पांचों जन आशीर्वाद यात्राओं का औपचारिक समापन होगा
महाकुंभ में कार्यकर्ता लेंगे “महाविजय का संकल्प” : तोमर
जन आशीर्वाद यात्राओं में मिले समर्थन और प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में जानकारी देने के लिए भाजपा ने आज पत्रकारों से बात की, मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया – 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ होने जा रहा है। हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाखों कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। इस महाकुंभ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव में “महाविजय का संकल्प” लेंगे।
जन आशीर्वाद यात्रा ने लगभग 10 हजार 880 किमी की दूरी तय की
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा – भाजपा सरकार ने विकास और गरीब कल्याण को जमीन पर उतारने का काम किया है, इसी का परिणाम है कि हमारी पांचों जन आशीर्वाद यात्राओं को जनता का अपार स्नेह और आशीष मिला। पांचों जन आशीर्वाद यात्राओं का प्रदेशभर के 2500 स्थानों पर स्वागत हुआ, 2050 स्थानों पर मंच सभाएं की गईं। यात्रा ने लगभग 10 हजार 880 किमी की दूरी तय की।
1 करोड़ से अधिक लोगों से संपर्क कर आशीर्वाद लिया : वीडी शर्मा
वीडी शर्मा ने कहा – यात्रा के माध्यम से हमने लगभग 1 करोड़ से अधिक लोगों से संपर्क कर आशीर्वाद लिया, जिनमें से लगभग 48 लाख लोगों ने सीधे तौर यात्रा में सहभागिता की। 25 सितंबर को इन यात्राओं का समागम कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद मोदी कार्यकर्ताओं को महाविजय का संकल्प दिलाएंगे।