अच्‍छा हुआ कि कांग्रेस ने हमसे दूरी बना ली, अखिलेश यादव का तंज आने वाले समय में हम भी बना लेगें दूरी

अच्‍छा हुआ कि कांग्रेस ने हमसे दूरी बना ली, अखिलेश यादव का तंज आने वाले समय में हम भी बना लेगें दूरी

भोपाल। राजनीति में रिश्‍ते कभी स्थिर नहीं होते। यही हाल अभी प्रदेश में कांग्रेस और सपा में दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि निवाड़ी जिले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन की बात को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह तो अच्छा हुआ कि कांग्रेस ने हमें पहले ही अलग कर दिया। कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देते हैं। उत्तरप्रदेश में आने वाले समय में हम भी कांग्रेस से दूरी बना लेंगे।

निवाड़ी पहुंचने पर अखिलेश यादव ने सबसे पहले ओरछा में श्रीरामराज सरकार के मंदिर के दर्शन किए। नुक्कड़ सभा में जनता को संबोधित किया। निवाड़ी जिले के विधानसभा के प्रत्याशियों को छोड़कर उनके इर्द गिर्द उत्तरप्रदेश के ही बाहुबली नजर आए।
जानकारों का कहना है कि यूपी से लगे हुए जिलों में सपा और बसपा का प्रभाव देखने को मिलता है यही कारण है कि अखिलेश यादव निमाडी आये हुए हैं। अखिलेश के आने से क्‍या बदलाव होगा यह तो समय बतायेगा लेकिन अभी से कयास लगाये जाने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button