इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव – राष्ट्रपति ने कहा देश के स्वच्छ शहर में पहले स्थान पर इंदौर

इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव - राष्ट्रपति ने कहा देश के स्वच्छ शहर में पहले स्थान पर इंदौर

कार्यक्रममें राज्‍यपाल भी मौजूद रहे , सीएम बोले जो इंदौर आता है यहीं का हो जाता है
इंदौर। मालवा का गौरव इंदौर के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर में हुए समारोह में इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2022 के 56 अवार्ड प्रदान किए। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के बेस्ट स्टेट और इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड दिया। मध्य प्रदेश का अवार्ड शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने, इंदौर का अवार्ड महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैया राजा टी., निगमायुक्त हर्षिका सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने प्राप्त किया। इंदौर को देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी के साथ अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सेनिटेशन सहित अन्य श्रेणियों में पहला स्थान व तीन अन्य श्रेणियों में दूसरा स्थान के लिए अवार्ड (कुल सात) मिले।
राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधन की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए इंदौर की तारीफ की। उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा इंदौर भारत के सबसे स्वच्छ शहर में अपना पहला स्थान भी बनाए हुए है। अब तो इंदौर स्मार्ट सिटी में भी नंबर वन है। उन्होंने यहां के अधिकारियों और सभी जन प्रतिनिधियों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहा। मध्य प्रदेश को नंबर वन स्टेट का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को बधाई भी दी।
आवास और शहरी मंत्रालय ने घोषणा की है कि जिन शहरों में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट नहीं हैं, वहां भी स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। इंदौर में स्मार्ट सिटी कन्वेंशन में कुल 56 अवॉर्ड दिए गए। इनमें बेस्ट सिटी, बेस्ट स्मार्ट सिटी, बेस्ट स्टेट, बेस्ट प्रोजेक्ट्स, एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स में सबसे अच्छा काम करने वाले शहरों को पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button