*मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत का डंका बज रहा है* *- साध्वी निरंजन ज्योति*

नर्मदापुरम्, दिनांक 8/11/20223। जब से श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं, भारत तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत का डंका बज रहा है। लेकिन कांग्रेसियों को न तो विकास दिख रहा है और न ही भारत सरकार पर भरोसा है। कांग्रेस पार्टी ने खुद तो कोई विकास कार्य किया नहीं, मोदी जी विकास कर रहे हैं तो सवाल पूछती है। कांग्रेस पार्टी तो सेना पर सवाल उठाती है। हमारी सेना पौरूष दिखाती है, तब भी कांग्रेस प्रमाण मांगती है। उधार का नाम लेकर चलने वाले कांग्रेस नेता भी अब प्रमाण मांगने लगे है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब यहां सिर्फ एक ही उद्योग चलता था वह था अपहरण और फिरौती का। कांग्रेस और उसके नेता गुंडों को राजनीतिक संरक्षण दते हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नर्मदापुरम के बांद्राभान घाट पर नौका सभा को संबोधित करते हुए कही। साध्वी निरंजन ज्योति ने तीन नौका सभाओं को संबोधित किया।
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तो संन्यासी हैं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी बहुत आध्यात्मिक हैं। 2014 में श्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सेंट्रल हॉल में पहले संबोधन में कहा था कि मेरी सरकार गांव, किसान और गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करेगी, तब से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार कार्य कर रही है।
*किसान सम्मान निधि से कम रूकी किसानों की आत्महत्याएं*
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मैं बुंदेलखंड से आती हूं, कांग्रेस के शासनकाल में किसानों की क्या स्थिति है, किसी से छिपी नहीं है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने किसान सम्मान निधि योजना लागू की और किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार देने लगे। इस योजना का इतना फायदा हुआ कि किसानों की आत्महत्याएं रूक गईं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी मध्यप्रदेश के किसानों को अलग से 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष दे रही है, किसानों के हित में यह बहुत ऐतिहासिक कार्य है।
*कमलनाथ 18 माह तक पैसे के लिए रोते रहे*
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। 18 माह के लिए कांग्रेस के कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री तो एक भी विकास कार्य नहीं किया, बल्कि भाजपा सरकार कीयोजनाएं बंद कर दी थीं। कमलनाथ 18 माह तक पैसे नहीं होने का ही रोना रोते रहे। फिर से श्री शिवराज सिंह चौहान जब मुख्यमंत्री बने तो विकास कार्य शुरू हो सका। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि यही अंतर है भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में। उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना में प्रति माह 1250 रूपए मिल रहे हैं, भाजपा सरकार बनी तो तीन हजार तक मिलेंगे। सभी समाज की महिलाएं प्रतिदिन दो घंटे का समय निकालें और भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनकल्याण के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं और भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील करें।
इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, विधानसभा चुनाव प्रभारी सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती वंदना मार्तण्ड त्रिपाठी, श्री मुकेशचंद्र मैना, श्री बृजेश गुप्ता, श्री बृजमोहन वासुदेव, श्री जय किशोर चौधरी, श्री बद्री केवट, श्री राजेश रैकवार, श्री उमेश कहर, श्री हरीश सहित भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button