बदलने वाला है गूगल बार्ड का नाम

बदलने वाला है गूगल बार्ड का नाम

नई दिल्ली । गूगल का सबसे पावरफुल चैटटूल Gemini Ultra है जिसका सपोर्ट नए एप में भी मिलेगा। इसका नया वर्जन Ultra 1.0 भी जल्द ही लॉन्च होने वाला है। गूगल जेमिनी का नया अपकमिंग एप टेक्स्ट, वॉयस और इमेज सभी तरह के कमांड को सपोर्ट करेगा। नया Gemini एप आईओएस के लिए रिलीज नहीं होगा। गूगल बार्ड (Google Bard) यूजर्स के लिए बड़ी खबर है।

Google Bard का नाम अब बदलने जा रहा है। गूगल बार्ड के नए नाम की घोषणा जल्द होगी। कहा जा रहा है कि बार्ड का नया नाम Gemini होने जा रहा है। बता दें कि गूगल बार्ड और जेमिनी दोनों गूगल के ही एआई चैटटूल हैं। नए नाम के साथ नया एप को भी लॉन्च किया जाएगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक नए एप के साथ एडवांस प्रीमियम वर्जन भी पेश होगा। टिप्सटर Dylan Roussel ने नए नाम को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया है कि अगले एक सप्ताह में बार्ड का नाम जेमिनी कर दिया जाएगा। इससे पहले 9to5Google ने अपनी रिपोर्ट में बार्ड के नए नाम की घोषणा की थी। गूगल एप के बीटा वर्जन पर इसे देखा गया है।

Gemini के एडवांस वर्जन के लिए यूजर्स को पेड वर्जन लेना होगा यानी पैसे देने होंगे। गूगल का सबसे पावरफुल चैटटूल Gemini Ultra है जिसका सपोर्ट नए एप में भी मिलेगा। इसका नया वर्जन Ultra 1.0 भी जल्द ही लॉन्च होने वाला है। गूगल जेमिनी का नया अपकमिंग एप टेक्स्ट, वॉयस और इमेज सभी तरह के कमांड को सपोर्ट करेगा। नया Gemini एप आईओएस के लिए रिलीज नहीं होगा।

Back to top button