भारत में नहीं चलेंगे चार बीवी 40 बच्चे : भाजपा सांसद साक्षी महाराज

भारत में नहीं चलेंगे चार बीवी 40 बच्चे : भाजपा सांसद साक्षी महाराज

लोकसभा चुनाव के लिए बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान सामने आया है। उन्नाव सांसद ने कहा- भारत में मुस्लिम आबादी का बढ़ना लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है चार बीवी 40 बच्चे भारत में नहीं चलना चाहिए. उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा जब से मैंने आबादी के आंकड़ों का समाचार पढ़ा है आहत हूं।

भारत में मुस्लिम आबादी बढ़ना लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है जनसंख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जता चुका है इतिहास को देखा तो जब देश का विभाजन हुआ था। पाकिस्तान में 23.5 प्रतिशत हिंदू आबादी थी जो घटकर लगभग 2.5 प्रतिशत रह गई है। 21 प्रतिशत हिंदू कहां गया। मैं तो बहुत पहले से कह रहा हूं कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर समान कानून बनाना चाहिए वह चाहे हम दो हमारे दो हो या फिर हम दो हमारे एक हो। चार बीवी 40 बच्चे भारत में नहीं चलना चाहिए। सरकार से अपेक्षा करता हूं कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए।

Back to top button