सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर किया गया सम्मानित

आज दि.11.12.23 को मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा संरक्षा से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को संरक्षित रेल संचालन करने, सतर्कता तथा सजगता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार रु. 500/- प्रदान किया गया।
पुरस्कार समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों को वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अतुल यादव द्वारा भविष्य में भी सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने के लिए काउंसिल किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री विवेक मिश्र तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री आर डी मौर्य उपस्थित रहे |
पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्री आनंद सिंह जूनियर इंजिनीयर, श्री सुनील कुमार टैकनीशियन, श्री आफताब आलम टैकनीशियन, श्री बिलाल अली लोको पायलट, श्री अजीत राम सहायक लोको पायलट तथा श्री अरविन्द ट्रैकमैन शामिल रहे |