मंडल रेल प्रबंधक ने श्रमदान व पौधारोपण कर रेल कर्चारियों को किया प्रेरित
मंडल रेल प्रबंधक ने श्रमदान व पौधारोपण कर रेल कर्चारियों को किया प्रेरित

मंडल रेल प्रबंधक ने श्रमदान व पौधारोपण कर रेल कर्चारियों को किया प्रेरित
स्वच्छता बनाये रखने पर बल देने के क्रम में आज मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने आज मंडल रेल कार्यालय के पीछे स्थित कर्मचारी कॉलोनी में स्वयं श्रमदान करते हुए सभी कर्मचारियों को सफाई बनाये रखने हेतु प्रेरित किया और अवांछित झाड़ियाँ / घास आदि की कटाई की | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक मिश्र तथा आर डी मौर्य, वरिष्ठ मंडल अभियंता आशीष चौरसिया द्वारा भी उनका साथ देते हुए श्रमदान किया गया | तत्पश्चात उन्होंने कॉलोनी में पौधारोपण करते हुए कॉलोनी को हरित रखने का सन्देश दिया | उक्त जागरूकता अभियान उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल कर्मचारियों से वार्तालाप की और स्थानीय समस्याओं के बारे में जाना, जिसका समय रहते निदान करने का आश्वासन दिया |