जबलपुर में सौरभ सुमन की जगह दीपक कुमार सक्सेना, शीतला पटेल के हवाले नरसिंहपुर

जबलपुर में सौरभ सुमन की जगह दीपक कुमार सक्सेना, शीतला पटेल के हवाले नरसिंहपुर

भोपाल ।सीएम मोहन यादव ने एक बार फिर अपने निर्णय से चौंका दिया है। फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपने प्रबल इरादों को जाहिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार जबलपुर कलेक्टर सौरभ सुमन को हटा दिया गया है। उन्हें अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। उनकी जगह दीपक कुमार सक्सेना जबलपुर के नए कलेक्टर होंगे। वे अभी संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भंडार गृह निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
गौर करने वाली बात यह है कि बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव जबलपुर के दौर पर थे। उन्होंने संभागीय समीक्षा की थी। इसके एक दिन बाद ये कार्रवाई की गई। इसके अलावा, नरसिंहपुर कलेक्टर के पद से हटाई गईं रिजु बाफना की जगह शीतला पटले को नया कलेक्टर बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button