कांग्रेस ने किया धोखा, द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्र्रपति बनाने से रोका- विष्णुदत्त शर्मा

मंडला, 2/10/2023। भारतीय जनता पार्टी ने बिछिया विधानसभा क्षेत्र से वर्षों से समाज सेवा और लोगों का इलाज कर सेवा करने वाले डॉ. विजय आनंद मरावी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हम लोग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जमाने से कांगेस की दिग्विजय सिंह की सरकार के आतंक और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे हैं, लाठियां खाई हैं। लेकिन 2003 के बाद जन्म लेने वाले युवाओं ने 2003 के पहले के मध्यप्रदेश के दुरावस्था के दौर को नहीं देखा है। उन्हें दिग्विजय सिंह के शासनकाल के समय मध्यप्रदेश की सड़क, बिजली, पानी को लेकर क्या स्थिति थी यह बताना है। कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री स्वयं कहते थे कि मैं गरीबों के लिए दिल्ली से एक रूपए भेजता हूं तो गरीबों के पास सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं, जबकि मोदी जी के शासनकाल में दिल्ली से गरीबों के लिए एक रूपए भेजते हैं तो 99 पैसे नहीं पूरे एक रूपए गरीबों के खाते में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने 75 सालों में आदिवासी नेतृत्व को आगे नहीं बढ़ाया, भाजपा ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को राष्ट्रपति बनाया। भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी नायकों को सम्मान देने का कार्य किया है। कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश में दुरावस्था का दौर था, विकास सिर्फ भाजपा सरकार करती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंडला जिले के बिछिया और मंडला विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
*मोदी जी ने गरीब को 5 लाख के इलाज की गारंटी दी*
बिछिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासनकाल में जब यात्रा करते थे तो बस चालक देखते थे की आगे सड़क है या नहीं, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश में 7 लाख किलोमीटर शानदार सड़कें बनाई हैं। भाजपा सरकार ने हर गरीब का जीवन बदलने का कार्य किया है। कांग्रेस शासनकाल में एक रूपए में 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे, यह उनके ही नेता स्वीकार करते थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में 12 हजार रूपए किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं तो 12 हजार ही पहुंच रहे हैं, एक रूपए भी कम नहीं पहुंच रहे। कांग्रेस राज में अगर गरीब को दस-बीस हजार रूपए का इलाज कराना हो तो पैसे की व्यवस्था करने के लिए जेवर तक गिरबी रखने पड़ जाते थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मोदी जी ने गरीबों की जिंदगी बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू करके देशभर के गरीबों को पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की गारंटी दी है।
*पहले गैस कनेक्शन ब्लैक में मिलते थे, मोदी जी ने गरीबों को मुफ्त में कनेक्शन दिए*
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं को धुएं में खाना बनाना पड़ता था। पहले गैस कनेक्शन के लिए कूपन मिलता था, लोगों को ब्लैक में गैस कनेक्शन लेना पड़ता था। भाजपा की सरकार बनी और एक गरीब के बेटे श्री नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने गरीबों की स्थिति सुधारने के लिए उज्ज्वला योजना बनाकर गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाईं, जिनका लाभ आज प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
*कांग्रेस ने किसानों को अपमानित किया, भाजपा सरकार ने सम्मान दिया*
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी सहित कई झूठी घोषणाएं करके कांग्रेस पार्टी भाजपा से तीन-चार सीट अधिक पा गई और छल-कपट सत्ता में आ गई। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया और उन्हें डिफाल्टर बनाकर अपमानित करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 सौ करोड़ से अधिक की राशि जमा करके प्रदेश के किसानों को डिफाल्टर से बाहर निकालकर उन्हें सम्मान दिया। अगर प्रदेश में गलती से भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो मिस्टर बंटाढार और करप्शननाथ मिलकर गरीब कल्याण की योजनाएं बंर कद देंगी। कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा गरीबों के लिए करीब दो लाख मकान लौटा दिए। कमलनाथ ने राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली 25 प्रतिशत मैचिंग ग्रांट भी नहीं दिए और गरीबों के सिर से छत छीनने का कार्य किया। भाजपा सरकार ने गरीबों का संबल देने का कार्य किया है।
*जनता कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार, हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करें*
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कमलनाथ के 15 माह के कार्यकाल को देख चुकी है, जनता ने 2003 से पहले बंटाढार का शासन और 15 माह के कमलनाथ के शासन को देखकर उन्हें सबक सिखाने को तैयार है। भाजपा ने रानी दुर्गावती को सम्मान दिया और रानी दुर्गावती लोक बनवा रही। विश्व के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि बिछिया विधानसभा क्षेत्रों के सभी 305 बूथों के कार्यकर्ता पांच तारीख का कमल का फूल बनाएं और क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के घरों में भाजपा का झंडा लगाकर इतिहाए बनाएं। सभी कार्यकर्ता मतदान के दिन सुबह 6 बजे करीब 20 लोगों को फोन करें और सभी कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे के पहले मतदान कराना सुनिश्चित करें। सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता सैनिक की तरह प्रहरी बनकर तैनात रहें और मंडला जिलों की तीनों सीटें जीतकर झूठ, छल-कपट की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएं और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।
*प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता भाजपा में शामिल*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बिछिया में गोंडवाना गणमंत्र पार्टी की युवा विंग के एक दर्जन से अधिक नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
*कांग्रेस में आज भी अंग्रेजों के जींस*
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंडला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एक हाथ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों और दूसरे हाथ में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों का झंडा लेकर जनता के बीच जाएं और गरीब कल्याण व विकास के कार्यों को जनता को बताएं। कांग्रेस ने 2018 में जनता से किए गए एक भी वादा 15 महीने की सरकार में पूरा नहीं किया है। कांग्रेसी नेताओं में आज भी अंग्रेजों की जींस हैं। कांग्रेस नेता आएंगे, झूठ बोलेंगे, छल-कपट की राजनीति करेंगे। झूठे वादे करके जनता को भ्रमित करेंगे, लेकिन जनता सतर्क है। कांग्रेस ने न तो किसानों का कर्ज माफ किया और न ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया। इस चुनाव में भी कांग्रेस झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है, उससे जनता को सतर्क करना है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी जी ने वैश्विक स्तर पर देश को राजनैतिक नेतृत्व देने का कार्य किया है।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button