पत्रकार भुवनेश्वर त्रिपाठी को पितृशोक
![](https://indiahulchal.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-30-at-20.42.32-780x470.jpeg)
भोपाल। राजधानी भोपाल के पत्रकार भुवनेश्वर त्रिपाठी के पिता स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र त्रिपाठी का सोमवार शाम को 65 साल की उम्र में देहावसान हो गया। उनके 2 पुत्र और 4 पुत्रियां हैं। स्वर्गीय श्री त्रिपाठी काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से भोपाल के नोबल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। स्व. त्रिपाठी का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम ईंटखरी, जिला चित्रकूट(उप्र) में मंगलवार को किया जाएगा।