स्वच्छता पखवाड़ा-2023
स्वच्छता पखवाड़ा-2023
झाँसी मंडल द्वारा दिनांक:16.09.23 से 02.10.23 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है I जिसके अंतर्गत आज दिनांक: 30.09.23 को मंडल रेल प्रबन्धक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बीट प्लास्टिक पौल्युशन अभियान के तहत प्लास्टिक को उपयोग ना करने, विशेष तौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने की अपील के साथ-साथ वृहद स्तर पर उक्त से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाया गया |
इस अवसर पर झांसी मंडल के सभी स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, बाँदा, ललितपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, मुरैना, उरई, घाटमपुर, महोबा, डबरा, दतिया इत्यादि पर स्वच्छता अभियान के साथ एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने हेतु अभियान चलाए गए। साथ ही प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन के प्रयोग करने के प्रति भी प्रोत्साहित किया एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया I
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर स्टेशन निदेशक सीमा तिवारी के नेतृत्व में स्टेशन पर जागरूकता रैली निकाली गई और प्लास्टिक के उपयोग करने वालों को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से NO MORE PLASTIC, प्लास्टिक को हटाना है, पर्यावरण बचाना है, आदि स्लोगन से जुड़े बैनर, पोस्टर्स, लीफ्लेट्स आदि के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने का भरपूर प्रयास किया गया | यात्रियों से अनुरोध है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर को स्वच्छ बनाये रखने में रेलवे का सहयोग करे | रेलवे परिसर एवं रेलगाड़ी में गंदगी फ़ैलाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है |
इसी क्रम में उक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कल दिनाँक- 01.10.2023 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक श्रमदान कर मंडल के प्रत्येक स्टेशन को आम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ व हरित किया जाएगा |