बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने 69वें बर्थडे पर आने वाली फिल्म “तन्वी द ग्रेट” की जनकारी दी

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने 69वें बर्थडे पर आने वाली फिल्म "तन्वी द ग्रेट" की जनकारी दी

2004 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित अनुपम खेर का आज 69वां बर्थडे हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक्टर ने फैंस को भी एक खास सरप्राइज दिया है। दरअसल आज अभिनेता ने अपने निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अपनी अगली निर्देशित फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया है।

वीडियो में एक्टर अपनी मां से इस नई यात्रा पर निकलने के लिए उनका आशीर्वाद मांगते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुपम अपनी मां से कहते हैं, “आप मुझे और इस पिक्चर में सारे काम करने वालों को आशीर्वाद दो,” उनकी मां आगे कहती हैं, ”बहुत अच्छी करेगी. आगे से बहुत ही अच्छी करेगी. सब ठीक ठाक हो, मेरा आशीर्वाद हैं ” फिल्म का नाम “तन्वी द ग्रेट” हैं।

अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। इनके पिता पुष्कर नाथ था। जो एक कश्मीरी पंडित थे, वे पेशे से क्लर्क थे। शिमला में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक पूरी की और 1985 में अनुपम खेर की शादी किरण खेर से हुई।

अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत अनुपम खेर ने 1982 में ‘आगमन’ नामक फिल्म से की थी लेकिन 1984 में आई ‘सारांश’ उनकी पहली हिट फिल्म मानी जाती है। 2016 में, अनुपम खेर ने एबीपी न्यूज डॉक्यूमेंटरी भारतवर्ष (टीवी सीरीज) में सुनाई, जो प्राचीन भारत से 19वीं शताब्दी की यात्रा का वर्णन करता है। उनकी कईं क्लासिक फिल्मों में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘ए वेडनसडे’, ‘सूर्यवंशम’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ शामिल हैं।

वैसे तो अभी तक के अपने फिल्मी सफर में बहुत बड़ी बड़ी फिल्मों में काम किया हैं। आपको बता दें कि 1985 में उन्हें सारांश फिल्म के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। 1996 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार – दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, 1993 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार – खेल और 1994 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार – डर फिल्म के लिए।

Back to top button