महाकुंभ के बाद आएगी भाजपा की अगली सूची’:जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने जताया अनुमान

महाकुंभ के बाद आएगी भाजपा की अगली सूची':जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने जताया अनुमान

भोपाल। मप्र भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने संकेतो में कहा है कि भाजपा उम्मीदवारों की अगली सूची कार्यकर्ता महाकुंभ के बाद कभी भी आ सकतीहै।प्रभात झा बुधवार को छतरपुर जिले के बीजावर में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उनसे मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने को लेकर सवाल पूछा तो कहा कि ऐसा लगता होगा। लेकिन, शिवराज सिंह जी अभी मुख्यमंत्री हैं और रोजाना 10 से 15 कार्यक्रम कर रहे हैं। क्योंकि प्रदेश भर के विधानसभा क्षेत्र में यह जन आशीर्वाद यात्राएं जाना थी इसलिए सबको जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा बीजावर में
बुधवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा छतरपुर की बिजावर विधानसभा में है। इससे पहले मंगलवार को यात्रा छतरपुर में थी। जहां शाम बस स्टैंड पर भाजपा से घोषित प्रत्याशी ललिता यादव, पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने सभा को संबोधित किया था। बता दें, प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन 25 सितंबर को भोपाल में होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के महाकुंभ का आयोजन रखा है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
जन आशीर्वाद यात्रा लेकर मंगलवार को बिजावर पहुंचे प्रभात झा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। इस उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की अगली सूची कार्यकर्ता महाकुंभ के बाद जारी हो सकती है।
सरकार की गिनाई उपलब्धियां
इस अवसर पर मौजूद मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। इस दौरान पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान व्यापक जन समर्थन मिलने की बात कही। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button