दशहरा मिलन में फफक पडे भाजपा उपाध्यक्ष टिकिट नहीं मिलने से निकली मन की पीडा
दशहरा मिलन में फफक पडे भाजपा उपाध्यक्ष टिकिट नहीं मिलने से निकली मन की पीडा

भोपाल। मन की पीडा कब निकल जाये वो भी किस रूप में कहा नहीं जा सकता। यही हुआ कि भिंड के मेहगांव में आयोजित दशहरा मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी का दर्द छलक पड़ा। उनकी आंखों से आंसू बह निकले। उनके आंसू पोंछते हुए मंच पर समर्थक भी रोने लगा। चौधरी ने अपने भाषण में कहा, ‘पार्टी-संगठन पर व्यक्तिवाद हावी हो गया है।’
मुकेश ने बीते दिनों शुक्रवार को दशहरा मिलन के मंच पर कहा, ‘मन में कसक है, पीड़ा है। अभी यात्रा चलेगी। मैं पराजित नहीं हुआ हूं। मेरी पार्टी ने जो निर्णय लिया, शिरोधार्य है। कुछ सोचकर लिया होगा, लेकिन निर्णय पार्टी का होता तो और खुशी होती। निर्णय व्यक्तियों का है। भाजपा सदैव कैडरबेस पार्टी रही है, लेकिन निरंतर सत्ता में बैठे लोग अपने आपको संगठन से बड़ा मान लेते हैं…।’मुकेश चौधरी भिंड की मेहगांव सीट से प्रबल दावेदार थे। भाजपा ने यहां से राकेश शुक्ला को मैदान में उतारा है।