भाजपा सरकार मतलब बिन बेगम बादशाह – सुरेश पचौरी
भाजपा सरकार मतलब बिन बेगम बादशाह – सुरेश पचौरी

जनाक्रोश यात्रा के समापन पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री
भोपाल। आखिरकार प्रदेश सरकार के खिलाफ बीते दिनों से चल रही कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का नर्मदापुरम में समापन हो गया।
यात्रा की अंतिम सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा, ‘एक किताब में आर्टिकल लिखा था, बिन बेगम का बादशाह, जो दिल्ली का बादशाह है। उससे उम्मीद करना बेकार है कि मध्यप्रदेश और देश में महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखे। ये उसका कसूर नहीं है, उसकी सोच का कसूर है।’
प्रदीप के विवादित बोल –
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘शिवराजसिंह को भूलने की बीमारी है। इसको जब तक शॉट नहीं लगाएंगे, ये सुधरने वाला नहीं है। जब हम बच्चे थे, झूठ बोलने पर माता हमें चांटा मारती थी। हेडमास्टर एक डंडा मारते थे। ये तो सदन में बैठा है। मध्यप्रदेश की 22 हजार घोषणाएं झूठी हैं, तो शिवराज को कितने चांटे पड़ने चाहिए। ये मां के नाम पर झूठ बोलता है। भ्रष्टाचार को लेकर हर जिले की एक ही कहानी है। हर साल नर्मदा उत्सव के दिन बोलते हैं कि गंदा पानी नहीं मिलेगा, लेकिन सच्चाई सभी के सामने है। शर्म आती है शिवराज सिंह, तुम अपनी मां को धोखा दे रहे हो’
शुक्रवार को खत्म हुई जन आक्रोश यात्रा
कांग्रेस पार्टी की जनआक्रोश यात्रा का गुरुवार देर रात को नर्मदापुरम में मां नर्मदा की पूजन के साथ समापन हुआ। यात्रा हरदा से शुरू होते हुए हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी जिले से होते होकर नर्मदापुरम पहुंची। जन आक्रोश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इंदिरा चौक के पास यात्रा की अंतिम सभा हुई।