बी.डी. शर्मा ने काग्रेस को परिवारवाद के नाम पर घेरा
बी.डी. शर्मा ने काग्रेस को परिवारवाद के नाम पर घेरा

भोपाल: जेसे जेसे चुनाव की तारीख निकट आ रही है वेसे वेसे सियासी दलो की जुबानी टकराव भी दिनप्रतिदिन बढती जा रही है ।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि कांग्रे परिवारवादए भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की गारंटी है। कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद उसपर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि वहां सिर्फ कुछ परिवारों का वर्चस्व है और बाकी नेता कार्यकर्ता हमेशा से उपेक्षित रहे हैं। इसी के साथ उन्होने एक बार फिर भाजपा की जीत का दावा किया।
कांग्रेस ने दोनों लिस्ट मिलाकर घोषित किए 129 प्रत्याशी
गुरुवार रात कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची घोषित की। इसमें तीन प्रत्याशियों को बदलते हुए 88 नामों की घोषणा की गई है। लिस्ट जारी होने के बाद कमलनाथ ने कहा कि ये सिर्फ विधायक बनने के लिए नहींए प्रदेश का भविष्य सुधारने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसी के साथ उन्होने सभी से प्राणपण से जुट जाने का आह्वान किया। दोनों सूची मिलाकर कांग्रेस अब तक 129 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।