राजधानी भोपाल में 8 दिसंबर से आलमी तब्लीगी इज्तिमा

राजधानी भोपाल में 8 दिसंबर से आलमी तब्लीगी इज्तिमा

इस ऐतिहासिक आयोजन में दुनिया भर से आते हैं जमाती
भोपाल। अनेक वर्षों से भोपाल में आयोजित हो रहे तब्लिगी इज्तिमा का इस साल आयोजन दिसंबर आठ से होगा। 8 से 11 दिसंबर के बीच भोपाल में दुनियाभर के करीब 10 लाख मुस्लिम जुटेंगे। यह दुनिया के चार बड़े मजहबी समागम में एक है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते इस बार इज्तिमा एक महीने बाद लगेगा। इसमें पाकिस्तानी जमातों पर पाबंदी रहेगी। इज्तिमा में मुस्लिम धर्मगुरु तकरीरें करेंगे।
गौर करें तो दूसरी ओर से दिल्ली मरकज से इज्तिमा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इज्तिमा का आगाज 8 दिसंबर को जुमा की नमाज के साथ होगा। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन 11 दिसंबर को दुआ-ए-खास के साथ होगा। आलमी तब्लीगी इज्तिमा के प्रवक्ता अतीक उल इस्लाम ने बताया कि इस चार दिवसीय धार्मिक समागम को संबोधित करने के लिए देश के बड़े उलेमा तशरीफ लाएंगे। आयोजन में देश-विदेश की सैंकड़ों जमातें शामिल होंगी। उन्होंने बताया, लगातार बढ़ रही जमातियों की तादाद के लिहाज से अंदाज लगाया जा रहा है कि इस साल इज्तिमा में 10 लाख से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे।
पडोसी मुल्‍क पाकिस्तान की जमात पर होगी पाबंदी
आलमी तब्लीगी इज्तिमा में दुनियाभर की जमातें शामिल होती हैं। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, जार्डन, अफगानिस्तान, कनाडा, अमेरिका आदि देश शामिल होते हैं, लेकिन पाकिस्तान से बिगड़े ताल्लुकात के चलते पिछले कई सालों से यहां की जमातों पर पाबंदी लगा दी गई है। अतीक उल इस्लाम ने बताया कि यह पाबंदी इस साल भी जारी रहेगी।
पिछले साल 10 लाख से अधिक लोग हुए थे शामिल
इज्तिमे में पिछले साल 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। इनके खाने-पीने और रहने की बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं। इस बार भी 10 लाख लोगों के हिसाब से ही तैयारियां भी की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button