टीवी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिले में होगा व्यस्क बी.सी.जी. टीकाकरण
टीवी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिले में होगा व्यस्क बी.सी.जी. टीकाकरण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बताया है, कि सरकार ने 2025 तक टीवी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसी दिशा में कदम उठाते हुये जिले में व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोंगो को बी.सी.जी के टीके लगाये जा रहे है। व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण अभियान जिले में 7 मार्च 2024 को शुरू होगा। सप्ताह में सोमवार, गुरुवार टीका लगेगा।
एक सत्र में 70 लोगों को टीका लगेगा और अधिक हितग्राही होने पर अतिरिक्त सत्र का आयोजन किया जायेगा। बी.सी.जी का टीका स्वेच्छिक आधार पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग एवं 60 वर्ष से ऊपर वाले आयु वर्ग के लोगों को लगाया जायेगा। यह टीकाकरण अभियान 7 मार्च तक प्रारंभ होकर 3 माह तक चलाया जायेगा। अभियान में 6 श्रेणियों के व्यक्तियों को टीकाकरण किया जायेगा।
जिनमें टीवी मरीजों के सम्पर्क आये व्यक्ति, पूर्व में टीवी का उपचार ले चुके व्यक्ति, बी.एम.आई. 18 केजी/एम-2 के व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति, स्वप्रतिवेधित डायविटीज के मरीजों को टीकाकरण किया जायेगा। अब प्रदेश स्तर पर टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत लांगो को टी.बी. रोग से बचाने के लिये यह अभियान शुरू किया गया है।
यह टीका 18 साल से कम उम्र, गम्भीर रूप से बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिलाए, जिन मरीजों का टीवी का ईलाज चल रहा है, आदि व्यक्तियों को वैक्सीनेशन नहीं किया जायेगा। यह टीका पूर्ण सुरक्षित है। टीकाकरण केंद्र पर टीवी विन पोर्टल पर पंजीकरण होगा। आधार कार्ड, बोटर आईडी, पेन कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस आदि दस्तावेज दिखाकर मुक्त बी.सी.जी. टीका लगवा सकते है।