ग्राम पंचायत हमीरपुरा में स्वीप की गतिविधियां चलाई

ग्राम पंचायत हमीरपुरा में स्वीप की गतिविधियां चलाई

स्वीप के नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले निर्देशन में जिले में स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही है। जिसके तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोरसा श्री देवेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत हमीरपुरा में स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें समूह की दीदियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत के सभी लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही समूह की दीदियों को शपथ भी दिलाई। बूथ की साफ-सफाई व्यवस्था करने को कहा गया। साथ ही सभी दीदी को रैली के माध्यम से समझाया गया।

Back to top button