लोकसभा चुनाव : उत्त्र भारत का महिला अधिवेशन भोपाल में संभव; पीएम मोदी हो सकते हैं मुख्य अतिथि , रणनीति पर मंथन संभव
लोकसभा चुनाव : उत्त्र भारत का महिला अधिवेशन भोपाल में संभव; पीएम मोदी हो सकते हैं मुख्य अतिथि , रणनीति पर मंथन संभव

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के चलते अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में ऐसी खबर मिल रही है कि उत्तर भारत में होने वाला महिला अधिवेशन अब को अब भोपाल में करने का निर्णय लिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार इस अधिवेशन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों की महिलाएं भाग लेंगी, जिससे राष्ट्रीय रूप से महिला सशक्तिकरण और राजनैतिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। खबर है कि इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन भी हो सकता है।
फरवरी में आयोजन संभव
इस अधिवेशन को लेकर जानकारी प्रदान करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, माया नरोलिया ने कहा की इस अधिवेशन में उत्तर भारत के सभी राज्यों की महिला कार्यकर्ता शामिल हो सकती है।हालांकि अभी तारीख तय नहीं है फिर भी माना जा रहा है कि अगले माह फरवरी महीने में यह अधिवेशन आयोजित किया जा सकता है। इस मामले में कार्यक्रम की तारीख और स्थान अभी तय नहीं हुआ है।
पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल
भोपाल में आयोजित होने वाले इस महिला अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हो सकतीं हैं।
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर होगी बैठक
बीजेपी ने देश में महिला राजनैतिक भागीदारी के लिए पारित किए गए महिला आरक्षण बिल को लोकसभा चुनाव में महिलाओं के बीच पहुंचाने का ऐलान किया है। इसके बाद, महिलाओं के लिए आरक्षित होने वाली सीटों के परिसीमन के बाद, बीजेपी महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रचार करेगी। इसके साथ ही बीजेपी इस अधिवेशन में महिलाओं के लिए आगामी विजन को साझा करेगी।