मानसून जैसी बरसात के चलते खजुराहों उतरा सीएम का विमान; खजुराहो से रीवा सडक मार्ग से रवाना, आज रात में दिल्ली जाने का कार्यक्रम
मानसून जैसी बरसात के चलते खजुराहों उतरा सीएम का विमान; खजुराहो से रीवा सडक मार्ग से रवाना, आज रात में दिल्ली जाने का कार्यक्रम

भोपाल। जबसे नया साल शुरू हुआ है मानसून ठीक नहीं है। बता दें िक नए साल के पांचवें दिन शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश में मावठा बरसा। भोपाल में सुबह चार बजे से करीब पौन घंटे तक तेज बारिश हुई। जमकर कोहरा भी रहा। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही। गुरुवार रात प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री पहुंच गया। पचमढ़ी में यह 11.4 डिग्री रहा। कोहरे के कारण सीएम डॉ. मोहन यादव का विमान खजुराहो में ही उतारना पड़ा।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में ‘मानसून’ जैसी बारिश लगातार हो रही है और आगे भी होते रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव का विमान शुक्रवार सुबह 11.45 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरा। सीएम ने कहा, ‘मैं भोपाल से रीवा के लिए निकला था, लेकिन मौसम बहुत खराब है। इस कारण खजुराहो पर उतरा हूं।’ सीएम रीवा के लिए कार से रवाना हुए। संभागीय समीक्षा बैठक भी होनी है। इसके बाद शाम 5 बजे खजुराहो रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि आज ही रात 8 बजे सीएम डा यादव खजुराहो से विमान से दिल्ली जाएंगे।