प्रदेश में 5 वीं-8 वीं बोर्ड परीक्षा 6-14 मार्च तक
प्रदेश में 5 वीं-8 वीं बोर्ड परीक्षा 6-14 मार्च तक

भोपाल। मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड की यह परीक्षाएं 14 मार्च तक चलेंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने इससे जुडें टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा में प्राइवेट और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों ही परीक्षाओं में समय सुबह 9 बजे से सुबह 11.30 बजे तक रहेगा। 5 वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल करीब 24 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। पिछले साल 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 8 वीं में सरकारी स्कूल के 8.30 लाख और प्राइवेट स्कूल के 8.40 लाख छात्र ये परीक्षा देंगे। वहीं 5वीं कक्षा में सरकारी स्कूल के 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूल के 7.75 लाख छात्र शामिल होंगे।
आठवीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी।