रतलाम की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग , कोई जनहानि नहीं
रतलाम की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग , कोई जनहानि नहीं

भोपाल। प्रदेश के रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आयी है।मिली जानकारी के अनुसार यह आग श्री कंचन प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी है। रतलाम के अलावा इप्का, नामली, धामनोद और सैलाना की करीब 20 दमकलें आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। फैक्ट्री के पास बना एक मकान भी आग की चपेट में आ गया है। प्रशासन की टीम ने घर खाली करवा दिया है। आग को बुझाने के लिए जेसीबी से फैक्ट्री की एक साइड की दीवार तोड़ना पड़ी। आग लगने के कारणों में मुख्य रूप से शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।
आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास जारी –
रतलाम सिटी तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रतलाम जिले के अलावा अन्य स्थानों से दमकलें बुलाई गई हैं। फैक्ट्री के बाहर एक डीपी है। संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। कोई जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय फायर ब्रिगेड का अमला आग बुझाने के प्रयास में लगा हुआ है।