भाजपा नेता की हथेली काटने वालों के घर चला बुलडोजर; 5 आरोपियों के 3 मकान ढहाए, नए निजाम का पहला असर

भाजपा नेता की हथेली काटने वालों के घर चला बुलडोजर; 5 आरोपियों के 3 मकान ढहाए, नए निजाम का पहला असर

भोपाल। राजधानी भोपाल में भाजपा नेता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए। इसकी प्रमुख वजह यह रही कि इन आरोपियों ने 5 दिसंबर को तलवार मारकर जपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली काट दी थी। हमले के 9वें दिन आरोपियों पर कार्रवाई हुई। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहला एक्शन देखने को मिला है।सीएम का सीधा कहना है कि यहां कानून का ही राज चलेगा और किसी का नहीं।

घटना कुछ इस प्रकार की है कि इसी माह की 5 दिसंबर को जनता कॉलोनी में रहने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलाल ने साईं बोर्ड के पास देवेंद्र सिंह पर हमला किया था। कोलार एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में पहुंची नगर निगम की टीम ने इन सभी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया।

अतिक्रमण अधिकारी प्रतीक गर्ग और हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि मकानों के अवैध हिस्से और अतिक्रमण को गिराया गया है। निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की है। डेढ़ घंटे में अतिक्रमण को हटाया गया। बिल्डिंग परमिशन समेत अन्य अनुमतियां नहीं थी।

सभी गिरफ्तार आरोपियों पर लगाया एनएसए
देवेंद्र सिंह ठाकुर पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 दिसंबर को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इनमें से एक आरोपी फारुख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया था। आरोपी फारुख पर मारपीट के 14 केस दर्ज हैं। वह हबीबगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। हमला करने वाले पांचों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के पहले से ही बताये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button