देव दीपावली पर काशी-अयोध्या में 18 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

वाराणसी। आज कार्तिक पूर्णिमा है। वाराणसी और अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान चल रहा है। सोमवार सुबह 4 बजे से ही वाराणसी के दशाश्वमेध समेत गंगा के 80 घाटों पर करीब 5 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके हैं। वहीं, अयोध्या में 15 लाख श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर मौजूद हैं। सरयू नदी के घाटों पर पैर रखने के लिए जगह नहीं है। घाटों पर कहीं कथा सुनी जा रही है, कहीं कार्तिकेय का पूजन हो रहा है। आस्था की डुबकी के बाद आज देव दीपावली भी मनाई जाएगी। वाराणसी के घाटों पर आज शाम 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। सीएम योगी ने विदेशी मेहमानों से मुलाकात की।
काशी के 9 किमी पर स्थित गंगा घाट और वरुणा के 4 किमी घाट के अलावा कुंड और तालाब यानी करीब 100 से ज्यादा जगहों पर 21 लाख दीपक जलाए गये। देव दीपावाली पर 12 लाख पर्यटकों के आने का प्रशासन का अनुमान है। अब तक 5 लाख श्रद्धालु गंगा में स्नान कर चुके हैं। काशी में करीब 1300 होटल, 500 से ज्यादा पेइंग गेस्ट, गेस्ट हाउस और लॉज, डोरमेंट्री फुल हैं। इसमें 16 फाइव स्टार, 45 फोर स्टार, 605 थ्री स्टार, बाकी सामान्य होटल्स, पीजी, डॉरमेट्री और वीआईपी गेस्ट हाउस हैं।