पर्यावरण गतिविधियों में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं सरस्वती शिशु मन्दिर

(प्रांतीय ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई)
भोपाल विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत के दिशा दर्शन में आयोजित पर्यावरण शिक्षा की प्रांतीय बैठक ऑनलाइन आयोजन हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कि *पर्यावरण विषय के प्रांतीय संयोजक राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। इसके विकास और गतिविधि विस्तार में हम सबको महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। आगे उन्होंने कहा कि अपने जिले एवं सभी विद्यालयों में विषय प्रमुख बनाएं। और वार्षिक कार्य योजना तैयार करें। विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण, बिजली बचत, पानी की बचत, स्वच्छता,वन्य जीव संरक्षण सप्ताह मनाया जाए। जिले में पर्यावरण गतिविधि से जुड़े व्यक्ति या संगठनों का सहयोग करें। विद्यालयों में चित्रकला रंगोली,प्रश्नमंच, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों में पर्यावरण संरक्षण का भाव जगाएं। प्रत्येक माह पर्यावरण दिवस मनाएं।पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना, पक्षियों के आश्रय, घोंसला निर्माण करना। *वन्दना सत्र में पर्यावरण को समर्पित महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रेरक प्रसंग सुनाएं। साइकिल रैली, वनविहार, स्टेशनरी पर पर्यावरण संबंधी श्लोगन लिखकर जन जागरण अभियान चलाएं। पर्यावरण विषय पर एक कविता सुनाई- बड़े काम के वृक्ष हमारे,हम सबको लगते हैं प्यारे। धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं, जीवन का आधार वृक्ष हैं। …वृक्षों से खुशियां आवाद, वृक्ष काटना है अपराध। सरस्वती वन्दना प्रेमनारायण जी राठौर प्रधानाचार्य शालाबर्रु जिला रायसेन ने प्रस्तुत की, शांति मंत्र रामकिशन जी पाटीदार प्राचार्य गुलावता जिला ब्यावरा राजगढ़ ने कहा। बैठक में सह संयोजक श्री कालू सिंह राठौर एवं पर्यावरण विषय के जिला संयोजक उपस्थित रहे।