मुरैना जिले में 1 दिसम्बर को आयोजित होगा विश्व एड्स दिवस
मुरैना 24 नवम्बर 2023/स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुरैना जिले में 01 दिसम्बर 2023 को विश्व एड्स दिवस मनाया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि विश्व एडस दिवस 01 दिसम्बर 2023 को मनाया जा रहा है। इस बार 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2023 तक विश्व एड्स दिवस पखवाडा आयोजित किया जायेगा। पखवाड़े के दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर जन-जागरूकता के लिये प्रचार-प्रसार गतिधियां आयोजित की जायेगी। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम ’’स्मज ब्वउउनदपजपमे स्मंक’’ रहेगी। थीम के अनुसार जिले में विश्व एड्स दिवस पर समुदाय विशेष की भागीदारी यथा संभव की जायेगी। विश्व एडस दिवस पर जिला स्तर पर जनजागरूकता के लिये भव्य रेली कार्यशाला, मानव श्रंखला आयोजित की जायेगी। मानव श्रृंखला के साथ-साथ शहर के प्रमुख चौराह पर जन जागरूकता के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। एच.आई.व्ही एड्स से संक्रमित एवं प्रभावित व्यक्ति के प्रति व्याप्त भेदभाव की रोकथाम एवं संदेश प्रसारित कर आमजन को जागरूक किया जायेगा।