जब अन्याय होता है तो उससे हमें लड़ना है- प्रियंका गांधी

इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को इंदौर पहुंची। तीन दिन में इंदौर का उनका यह दूसरा दौरा है। कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका सुबह करीब 11.30 बजे इंदौर पहुंची। दोपहर को उन्होंने सांवेर जिले में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वेदेवास जिले के खातेगांव पहुंची । कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने खातेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के लिए आमसभा को संबोधित किया। शाम को इंदौर में प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया