केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने भिंड जिले के गोहद, मेहगांव, अटेर और भिंड विधानसभा में जनसभा व रथ सभाओं को किया संबोधित; केंद्रीय मंत्री ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के खनेता से छीमका तक किया रोड शो

केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने भिंड जिले के गोहद, मेहगांव, अटेर और भिंड विधानसभा में जनसभा व रथ सभाओं को किया संबोधित; केंद्रीय मंत्री ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के खनेता से छीमका तक किया रोड शो

कांग्रेस शासनकाल में दुनिया मध्यप्रदेश को भारत के बीमारू राज्य में गिनती थी
विकास कैसे किया जाता है यह मध्यप्रदेश सरकार से सीख रही दुनिया
आज दुनिया भारत की बात बहुत गंभीरता से सुनती है
देश में मध्यप्रदेश अकेला राज्य जिसकी औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत
किसी ने आंख दिखाई तो भारत इस पार भी मार सकता है और उस पार भी
– श्री राजनाथ सिंह

भिंड, दिनांक 4/11/2023। भारत को आजादी मिलने के बाद करीब 50 साल तक कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में हुकूमत की है। कांग्रेस 50 साल के शासनकाल में भी मध्यप्रदेश को विकसित राज्य नहीं बना सकी। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने कुछ सालों में ही मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बना दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में दुनियाभर में मध्यप्रदेश की छवि भारत के बीमारू राज्य के रूप में होती थी। आज दुनिया में कहा जाता है कि विकास कैसे करना है, कैसे किया जाता है तो मध्य प्रदेश की सरकार से सीखिए। मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत है। लाल सिंह आर्य को तीन बार गोहद की जनता ने चुनाव जिताया है, इस बाद चौका मारकर श्री लाल सिंह आर्य को प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताकर भाजपा को आशीर्वाद दीजिए। यह बात रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने भिंड जिले के गोहद विधानसभा क्षेत्र के खनेता में पार्टी प्रत्याशी श्री लाल सिंह आर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने गोहद, मेहगांव और अटेर विधानसभा क्षेत्र में रथ सभाओं व सभाओं को भी संबोधित किया है।

श्री सिंह ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के खनेता से छीमका तक रोड शो किया, जहां जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जितनी ईमानदारी से कार्य किया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। 2003 में कांग्रेस की सरकार के समय मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11,700 रूपए थी। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश का इतना विकास किया कि आज प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है। यह मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत का इकलौता राज्य मध्यप्रदेश है, जहां औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत हो गई है, यह सामान्य बात नहीं है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है।

किसानों को नकद राशि देने वाला मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य
केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रूपए प्रति वर्ष दे रहे हैं। लेकिन मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की तरफ से किसानों को 6 हजार रूपए प्रति वर्ष दिया जा रहा है। इस तरह मध्यप्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 12 हजार रूपए भाजपा की डबल इंजन की सरकार दे रही है।

अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है
केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने सभा में कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। अब भारत कमजोर देश नहीं रहा। कांग्रेस के समय भारत की बात को दुनिया उतनी गंभीरता से नहीं लेती थी। श्री मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की बात पूरी दुनिया बहुत गंभीरता से लेती है। अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। भाइयों एवं बहनों आपका भारत कमजोर भारत नहीं है। भारत को दुनिया का कोई भी देश आंख नहीं दिखा सकता। नापाक हरकत करने वाले को भारत इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर मार सकता है।

लाल सिंह आर्य को चुनाव जिताने नौजवान कमान संभालें
केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने गोहद से पार्टी प्रत्याशी श्री लाल सिंह आर्य को रिकार्ड मतों से चुनाव जिताने की अपील करते हुए कहा कि भिंड से बहुत सारे परिवार के लाड़ले नौजवान सेना में हैं। सैनिक परिवार के सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं। गोहद विधानसभा क्षेत्र के नौजवानों का आह्वान करता हूं कि वे पार्टी प्रत्याशी श्री लाल सिंह आर्य को विधानसभा का चौथी बार चुनाव जिताने के लिए आगे आएं और प्रचार-प्रसार की कमान संभालें। नौजवान गांव-गांव जाकर केंद्र में श्री मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य जनता को बताएं। केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाइए। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी मजबूती देने के लिए है।

आप भाजपा जिताएं, मैं आपके सम्मान, सुरक्षा व विकास की गारंटी देता हूं
गोहद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री लाल सिंह आर्य ने खनेता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे गोहद की जनता ने तीन बार चुनाव जिताकर सेवा करने का अवसर दिया है। मैंने कभी भी जनता के सम्मान को गिरवी नहीं रखा, मैंने कभी भी दाग नहीं लगने दिया। गोहद के चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया गया, पुलों का निर्माण किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में इंटर, हाईस्कूल का निर्माण किया। गोहद नगर में 133 करोड़ की जल आवर्धन योजना स्वीकृत हुई और धरातल पर काम प्रगति पर है। क्षेत्र के 154 गांवों में शुद्ध पेयजल योजना पर कार्य चल रहा है। श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि आप भाजपा को जिताएं, मैं आपके सम्मान, सुरक्षा व विकास की गारंटी देता हूं।

गोहद की जनसभा में सांसद श्रीमती संध्या राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सुनील भदौरिया, श्रीमती सुमन तोमर, पूर्व विधायक श्रीराम जाटव, जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र नरवरिया, श्री जयप्रकाश राजोरिया, श्री रामबाबू उपाध्याय, श्री कमल सिह तोमर, श्री अवधेश सिंह कुशवाह, श्री अविनाश भटेले, श्री गुड्डू भटेले, श्री संग्राम सिह तोमर, श्री नरेंद्र सिंह तोमर, सरदार श्री रंजीत सिंह मंचासीन थे।

रथ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह का भिंड जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। श्री सिंह के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रथ यात्रा कर संबोधित किया। खनोता में जनसभा के बाद गोहद चौराहे पर रथ सभा को संबोधित किया। इसके पहले छीमका गांव में रक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। श्री सिंह का डांग सरकार, विरखिड़ी में भी स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद श्री सिंह चुनाव रथ से मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के डोडरी पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद बरहद, मुरैना तिराहा होते हुए श्री सिंह मेहगांव कार्यालय पहुंचे और वहां रथ सभा को संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री का गिजुर्रापुर, लाडमपुरा में भी जोरदार स्वागत किया। इसके बाद श्री सिंह का चुनावी रथ अटेर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां बरोही गांव में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद नायाब ऐतहार, पिडोरा होते हुए श्री सिंह होटल विरासत पहुंचे और रथ सभा को संबोधित करते हुए आमजन से भाजपा को जिताने की अपील की। श्री सिंह का भिंड विधानसभा क्षेत्र के दबोहा मोड़, भारोली तिराहा, आर्य नगर चौराहा में स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया है।

5 Comments

  1. Wow! This can be one particular of the most helpful blogs We’ve ever arrive across on this subject. Basically Magnificent. I am also a specialist in this topic therefore I can understand your effort.

  2. I like the valuable info you provide in your articles. I’ll bookmark your blog and check again here regularly. I am quite certain I’ll learn a lot of new stuff right here! Good luck for the next!

  3. I used to be very happy to seek out this net-site.I needed to thanks on your time for this glorious learn!! I definitely having fun with every little little bit of it and I have you bookmarked to take a look at new stuff you blog post.

  4. fantástico este conteúdo. Gostei bastante. Aproveitem e vejam este conteúdo. informações, novidades e muito mais. Não deixem de acessar para se informar mais. Obrigado a todos e até mais. 🙂

  5. I carry on listening to the newscast speak about getting free online grant applications so I have been looking around for the finest site to get one. Could you tell me please, where could i find some?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button