राहुल-प्रियंका, खड़गे 3 दिन में 18 सभाएं करेंगे , कमलनाथ की होंगी 70 रैलियां

भोपाल। मध्यप्रदेश में कल से यानी 3 नवंबर से प्रचार थमने तक 13 दिन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की 18 सभाएं होगी। कांग्रेस शुक्रवार से महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ करीब 70 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
भोपाल और जबलपुर पश्चिम में राहुल गांधी की पदयात्रा भी होगी। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि हमारा लक्ष्य 125+ सीटें जीतने का है। महाजनसंपर्क के दौरान 230 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा। इस दौरान सभाएं, रैलियां और पदयात्राएं होंगी।
दिग्विजय 60 रैलियों को करेंगे संबोधित
दिग्विजय सिंह 60 रैलियों को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला 30 रैलियों में शामिल होंगे। 11 और 12 नवंबर को दिवाली के कारण कार्यक्रम नहीं होंगे।