पंकज राजपूत म.प्र.युवा कांग्रेस नवनियुक्त प्रदेश सचिव
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस नवनियुक्त म.प्र.सचिव पंकज राजपूत प्रथम बार जिला ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्वालियर जिला कांग्रेस कार्यालय में सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त कर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया,म.प्र.युवा कांग्रेस प्रभारी अखिलेश यादव,म.प्र.युवा कांग्रेस सह प्रभारी कृष्णहरि,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा व वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, नवनियुक्त युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज राजपूत ने कहा कि 17 नवंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान होगा। जनता जनार्दन की सरकार बनने जा रही है। जनता इस बार बदलाव चाहती है। जनता शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों से, महंगाई से असंगठित मजदूरो की बेटीयो की शादी में कन्या दान राशि में घोटाले से तंग हो गई है। इस बार कांग्रेस पार्टी को जनता का अपार बहुमत मिल रहा है इस बार म.प्र.में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनना तय है।युवा कांग्रेस पूरी ईमानदारी से जमीनी स्तर पर मेहनत कर 3 दिसंबर को मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी नवनियुक्त प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पंकज राजपूत के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय में फैजान खाना (म.प्र सचिव यु.का.) दीपक बैंस ( जिला महासचिव युवा कांग्रेस ) मानवेन्द्र गुर्जर (ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस)नीरज कुशवाहा जिला अध्यक्ष.फरहान खान ( युवा कांग्रेस नेता) अक्कू राजावत (जिला सचिव युवा कांग्रेस )हरेंद् सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।