उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए रोड शो करने आ सकती हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उज्जैन से चुनाव मैदान में खड़े पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने आ सकती हैं। वे उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। पार्टी के शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया ने प्रियंका गांधी वाड्रा को आमंत्रण पत्र भी भेजा है।

मालूम हो कि प्रियंका गांधी का नाम कांग्रेस के स्टार चुनाव प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के बाद चौथे पायदान पर है। उज्जैन सहित अधिकांश विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए उन्हीं की मांग है।

मप्र में भी हिमाचल और कर्नाटक वाला प्रयोग करना चाहती हैं कांग्रेस

 

उन्हें राहुल गांधी से आगे रख कांग्रेस, हिमाचल और कर्नाटक में अपनी जीत का झंडा फहरा चुकी है। यही प्रयोग अब वह मध्य प्रदेश में उन सीटों पर करना चाहती है जो लंबे समय से भाजपा का गढ़ मानी गई है। उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण सीट ऐसी ही हैं। वे उज्जैन आईं तो निश्चिततौर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी साथ आएंगे। उन्हीं के हाथों स्थानीय चुनावी मुद्दों का घोषणा पत्र भी विमोचित किए जाने की तैयारी पार्टी करती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button