भाजपा ने निर्दलीय को अपनाया तो अपने ही छोड गये साथ, पार्टी के अजय देवनाथ ने दिया तत्काल इस्तीफा
भाजपा ने निर्दलीय को अपनाया तो अपने ही छोड गये साथ, पार्टी के अजय देवनाथ ने दिया तत्काल इस्तीफा

भोपाल। जीत की रणनीति को भाजपा का अपनाना भारी पड गया । हुआ यूं कि निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को भाजपा में शामिल करना और उन्हें वारासिवनी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाने के फैसले से नाराज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय देवनाथ बिसेन ने पद सहित भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
बिसेन ने गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल के नाम का अपना इस्तीफा जिला उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल को देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं अपने दायित्व से इस्तीफा देने की बात लिखी है।
कार्यकर्ताओं की नाराजगी को बनाया आधार
देवनाथ विसेन ने अपने पत्र में लिखा है कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं, बूथ स्तर के पदाधिकारियों के विरोध के बावजूद भाजपा संगठन के शीघ्र नेतृत्व द्वारा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया, जिसका पार्टी संगठन में घोर विरोध है।
यह लिखा देवनाथ ने
पार्टी के इस निर्णय से संपूर्ण संगठन के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इस वजह से भाजपा में रहकर काम करना मेरे लिए बिल्कुल भी संभव नहीं है। इसीलिए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं अपने दायित्व जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा से इस्तीफा दे रहा हूं।