कांग्रेस कब जारी करेगी राजस्थान में प्रत्याशियों की लिस्ट, CM अशोक गहलोत ने बताया

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश में 23 नवंबर को मतदान होगा। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा ने 9 अक्टूबर को 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी दी है।

सीएम अशोक गहलोत से पत्रकारों ने पूछा कि कांग्रेस अपनी सूची कब जारी करेगा। इस पर उन्होंने कहा, ‘हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 18 अक्टूबर को सीईसी की मीटिंग होगी। तब हम प्रत्याशियों की लिस्ट को आखिरी रूप दे पाएंगे।’

गांव से लेकर शहर तक हमारी योजना के लाभार्थी

 

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी से मुलाकात पर कहा कि मैं शिष्टाचार मुलाकात के लिए आया था। वह लंबे समय तक अध्यक्ष रही हैं। हम लोग यहां पहुंचे हैं, उनके विश्वास की बदौलत है। उन्होंने कहा, ‘जहां तक इलेक्शन की बात है गांव से लेकर शहर तक हर घर में हमारी योजना के लाभार्थी हैं। हमने जनता को महंगाई से राहत दिलाने का प्रयास किया है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button