गुना और विदिशा का आज संभव है टिकिट
गुना और विदिशा का आज संभव है टिकिट

230 में से 228 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करके भाजपा ने इस बार सभी को चौंका दिया है। इस मामले में भाजपा सबसे आगे है। कमोवेश अब कांग्रेस ने भी अपनी लगभग सभी सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा ने दो सीटों पर अभी भी नाम तय नहीं किया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की पसंद और संगठन की पसंद एक नहीं हो पा रही है। ये सीटें हैं गुना और विदिशा।
हालांकि संभावना जताई जा रही है कि आज सोमवार की देर शाम या मंगल को ये दोंनो नाम घोषित हो जायेंगे। बाकी सीटों पर नाराजगी और मान मनौवल का क्रम जारी है। यही हालत प्रमुख विपक्षी पार्टीकांग्रेस की है। खास बात यह है कि आयोग ने 21 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया का काम भी शुरू कर दिया है1 ऐसे में आज या कल में दाेनो दलों को अपना प्रत्याशी घेाषित करना ही पडेगा।