अष्टमी पर पपलाज माता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दौसा। नवरात्र की अष्टमी तिथि को पपलाज माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड रही। लोगों ने माता के दर्शन कर मनौती मांगी। पपलाज माता मंदिर में आज अष्टमी तिथि होने की वजह से भक्तों की भारी भीड़ उमडी। इस दौरान करीब 2 किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस की व्यवस्था नहीं होने की वजह से जाम में फंसे दर्शनाथी वापस भी लौट गये।
इस दौरान कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये। करीब 3 घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों व छोटे बच्चों का बुरा हाल हो गया। वहां सिर्फ एक पुलिस का वाहन नजर आ रहा था लेकिन पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। लोगों का कहना था कि दर्शनाथियों के लिए पुलिस की व्यवस्था का ये हाल है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।