कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवम शिलान्यास
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के माधव नगर फेस 1, फेस 2 में अपनी विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। माधव नगर अलबतिया पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का क्षेत्रीय लोगों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय गणमान्य लोग और पार्षदों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री ने विधि विधान के साथ नारियल फोड़ कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। माधव नगर फेस 1 फेस 2 अलबतिया रोड आदि क्षेत्र में सीसी रोड नाली बनने से बरसों पुरानी समस्या का समाधान होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों द्वारा कैबिनेट मंत्री का फूल माला पहनकर स्वागत भी किया गया। शुभारंभ के मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का सतत समाधान हो रहा है। डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार की हर योजना का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। सिर्फ दक्षिण विधानसभा का ही नहीं बल्कि गंगा जल से पूरे आगरा की पेयजल समस्या का समाधान हो रहा है। आगामी वर्ष तक आगरा के लोगों को मेट्रो सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। उन्होंने कहा क्षेत्रीय विकास कार्यों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति सभ्यता से युवा पीढ़ी को रूबरू कराने के लिए छत्रपति शिवाजी संग्रहालय भी आगरा में पर्यटन को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
क्षेत्रीय लोगों की सुनी समस्याएं
माधव नगर अलबतिया रोड पर भूमि पूजन एवम शिलान्यास के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भूमि पूजन के उपरांत क्षेत्रीय लोगों की जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। उन्होंने कहा समस्या समाधान के लिए उनका सतत प्रयास रहता है। क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए वह हर समय तत्पर हैं। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
इनकी रही मौजूदगी
विकास कार्य शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय , डॉ अलौकिक उपाध्याय , वरिष्ठ भाजपा नेता के के भारद्वाज, योग प्रांत प्रमुख भगवान सिंह शर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्ष तेज सिंह, वाघ सिंह सिकरवार, सत्यदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप उप्रेती, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रताप, पार्षद रवि दिवाकर ,गुड्डू मेनन ,मीनाक्षी वर्मा ,राधा मनवानी ,संतोष चाहर, संतोषी लाल वर्मा, निहाल सिंह धाकड़, बबलू चाहर, वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, मुनेश परमार, अनुज रोचानी ,प्रदीप शर्मा, आकाशदीप वर्मा, योगेंद्र कश्यप, निशा दुबे, मुकेश कुशवाह, किशन कटारा,रितेश शुक्ला, सुनील करमचंदानी प्रमुख सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।