भाजपा गरीब कल्याण का काम करती है और कांग्रेस टोटका का सहारा लेती है, सीएम शिवराज ने कांग्रेस की शमशान में हो रही टोना पर साधा नशिाना
भाजपा गरीब कल्याण का काम करती है और कांग्रेस टोटका का सहारा लेती है, सीएम शिवराज ने कांग्रेस की शमशान में हो रही टोना पर साधा नशिाना
भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बीजेपी के हाईटेक रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने सभी वर्ग की कल्याण के काम किए हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के मन में मोदी और एमपी के मन में मोदी हैं।
हम टोटका नहीं महाकाल की पूजा करते हैं
उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री बनने के लिए उज्जैन में कराई गई तांत्रिक पूजा पर तंज कसते हुए कहा कि अब लोग प्रदेश में जादू-टोना के आधार पर चुनाव जीतना चाहते हैं। लोगों को अब अपने आप पर भरोसा ही नहीं रहा है। हम भी दूसरे उपाय करते हैं मग़र जादू-टोना नहीं बल्कि भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना करते हैं।
हमने प्रदेश और लोगों का कल्याण किया
प्रदेश भाजपा कार्यालय से हाईटेक रथों को रवाना करने के बाद सीएम चौहान ने कहा कि जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो। यह हमने किया है और हम उसके आधार पर हम वोट मांगने जा रहे हैं, श्मशान घाट में पूजा करने वालों का कैसे भला होगा। चौहान ने कहा कि देश की, प्रदेश की और प्रदेश की जनता की पूजा होती है, सात्विक पूजा होती है, मैं उज्जैन महाकाल बाबा की पूजा अर्चना करता हूं, ऐसी पूजा के बारे में सुनकर मुझे आश्चर्य होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने योजनाएं बंद करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी जीतने के लिए तांत्रिक पूजा करा रही है, हम जनता के बीच में जाकर वोट मांग रहे हैं।
मोदी के लिखे पत्र पहुंचाए जनता तक
प्रधानमंत्री मोदी का मध्य प्रदेश और वहां की जनता से अतुल्य रिश्ता है। उसी तर्ज पर आज मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा एमपी के मन में मोदी महाअभियान के अंतर्गत एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाई गई। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश की जनता के लिए लिखे गए पत्र भी जनता तक पहुंचाए जाएंगे।