दिग्विजय के फेक इस्तीफे के मामले में हितेश वाजपेयी पर एफआईआर चुनावी समय में सियासी दलों में बढा है टकराव, आगे भी देखने को मिलेगा

दिग्विजय के फेक इस्तीफे के मामले में हितेश वाजपेयी पर एफआईआर चुनावी समय में सियासी दलों में बढा है टकराव, आगे भी देखने को मिलेगा

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कांग्रेस से फेक इस्तीफे के मामले में क्राइम ब्रांच भोपाल में मामला दर्ज हो गया है। जानकारी के मुताबिक केस अज्ञात पर हुआ है। कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद रविवार दोपहर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह का इस्तीफा सोशल मीडिया पर सामने आया था। दिग्विजय और पार्टी ने तुरंत इसका खंडन किया।ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह पूरी तरह फेंक ही था।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा और उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने भाजपा प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेई पर दिग्विजय सिंह की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से फर्जी इस्तीफा ट्वीट करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि वाजपेयी ने दिग्विजय सिंह का फर्जी लेटरहेड बनाया और उनके फर्जी हस्ताक्षर भी किए।

रायसेन के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल ने छोड़ी भाजपा
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार व रायसेन के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल ने भाजपा छोड़ दी है। वे अपने समर्थकों और सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल के साथ कांग्रेस में शामिल होने भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। पटेल ने कहा, ‘सांची विधानसभा क्षेत्र में अब पुराने भाजपाइयों की पूछ-परख नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button