कर्मयोगी में जनकपुरी की तर्ज पर पहली बार सज रहा अग्रोहा धाम का महल

आगरा। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5147 वीं जन्म जयंती पर गुरुवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के आमंत्रण-पत्र का विमोचन किया गया। अग्र मिलन समिति की ओर से कमला नगर स्थित कर्मयोगी एक्सटेंशन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि कर्मयोगी एक्सटेंशन से महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा निकाली जा रही है। पुरे क्षेत्र को अग्रोहा नगरी तर्ज पर सजाया जा रहा है। शोभायात्रा में आधा दर्जन सजी झांकियो में 18 राजकुमार और नौ देवी के स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। पुरे कर्मयोगी क्षेत्र में 18 वैश्य गोत्रो के द्वार बनाये जा रहे है जिसमे सिंह द्वार मुख्य द्वार सजाया जायेगा। महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में 13 अक्टूबर को आमंत्रण यात्रा प्रातः 8 बजे से कर्मयोगी फुब्बारा से ब्रज बिहार, कर्मयोगी एन्क्लेव, विमल वाटिका, अमिता बिहार, सरयू धाम वैभव एन्क्लेव, ब्रज धाम होते हुए कर्मयोगी फुब्बारा पर समाप्त होगी। 15 को प्रातः 11 बजे से हवन होगा। शाम 6 बजे से यमुना चौराहे से भव्य से महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा निकलेगी। 16 को रात्रि 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और अग्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि कर्मयोगी फुब्बारा पर जनकपुरी की तरह अग्रोहा धाम का महल बनाया जा रहा है। अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा का जगह-जगह की आरती और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा। समापन पर कर्मयोगी फुब्बारा पर महाआरती का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, पार्षद कंचन बंसल, प्रमेन्द्र गर्ग, हरीश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय गुप्ता, ब्रज किशोर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शुभम जिंदल, गिर्राज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, हर्ष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button