ग्वालियर चम्बल अंचल में बनी पहली हॉरर फिल्म छोरी चंदा को किया जा रहा है बेहद पंसद
ग्वालियर चम्बल अंचल में बनी पहली हॉरर फिल्म छोरी चंदा को किया जा रहा है बेहद पंसद
ग्वालियर चम्बल अंचल में फिल्म निर्माण का कार्य बडी तेजी से हो रहा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में फिल्म निर्माण के नियमों को एवं स्वीकृतियों को बहुत आसान बना दिया है । मध्यप्रदेश शासन फिल्म निर्माताओं को फिल्म निर्माण में हर संभव मदद कर रहा है। ग्वालियर चम्बल अंचल में यूजी फिल्मस प्रोडक्सन हाउस द्वारा इस क्षेत्र की पहली हॉरर फिल्म छोरी चंदा का निर्माण किया। आज यह फिल्म यूटयूब पर काफी पंसद की जा रही है। फिल्म को अब तक 50 हजार दर्शक देख चुके हैं। फिल्म की कहानी बहुत ज्वलंत मुद्दे पर आधारित है।
आज भी भारत ही नहीं अपितु विदेशों में भी लड़के को लड़की से अधिक महत्व दिया जाता है। लड़के की चाह में लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। छोरी चंदा भी एक लड़की के बलिदान और प्रतिशोध की कहानी है। जिसका मूल संदेश बेटी बचाओ से प्रेरित है। फिल्म का डायरेक्सन उमेश गोंहजे द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अजय कुबेर, भरत वढे़रा, रूची शर्मा, अजय सोनी, गोविन्द राजपूत, सुदेश सुरोठिया, नीशु शर्मा, रिया सिकरवार, आरल शर्मा आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई है। फिल्म में स्क्रीप्ट एवं डायलोग विजय तिवारी, क्रियेटिव डायरेक्शन सजेन्द्र शर्मा, कैमरा वर्क मुम्बई के सिनेमेटोग्राफर रिषीराज गर्ग और फिल्म का संपादन कमाल अहमद ने किया। फिल्म का बैकग्राउण्ड म्यूजिक वॉयस लाइन स्टूडियो दिल्ली में तैयार हुआ था और फिल्म साउण्ड डबिंग डोरेगामा म्यूजिक स्टूडियो नोएडा में की गई।
फिल्म निर्माण के क्षेत्र में यूजी फिल्मस 2017 से सक्रिय है और अब तक कई डोक्यूमेनट्री फिल्मस, शॉर्ट फिल्मस, म्यूजिक वीडियो, टीवी सीरियल्स और एड फिल्मस का निर्माण कर चुकी है। इस वर्ष यूजी फिल्मस द्वारा क्राइम हॉरर बेवसीरिज और एक कॉमेडी टीवी शो का निर्माण शीघ्र ही प्रारंम्भ किया जा रहा है।