केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नगर निगम मुरैना में 3 करोड़ 23 लाख रूपये की लागत के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किये

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नगर निगम मुरैना में 3 करोड़ 23 लाख रूपये की लागत के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किये

मुरैना 05 अक्टूबर 2023/केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरूवार को नगर निगम मुरैना के 3 करोड़ 23 लाख 9 हजार रूपये की लागत से विभिन्न निर्माण विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती आरती गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री रूस्तम सिंह, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना, पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, डीएफओ श्री स्वरूप दीक्षित, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलायें एवं स्कूल बच्चे, निक्षय मित्र मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 37 लाख 99 हजार रूपये की लागत से अम्बाह बायपास रोड़ सुगन पैलेस कनेक्ट सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया। 39 लाख 70 हजार रूपये की लागत से रूई की मंडी में डामरीकरण का भूमिपूजन किया। 59 लाख 8 हजार रूपये की लागत से राधिका पैलेस चौराह पर डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। 86 लाखा 32 हजार रूपये की लागत से कोर्ट रोड़ तिराह पर सीसी एवं डामरीकरण का भूमिपूजन किया।

केन्द्रीय मंत्री ने नगर निगम के अन्तर्गत 4 संजीवनी क्लीनिकों का किया लोकार्पण

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नगर निगम मुरैना के अन्तर्गत एक करोड़ रूपये की लागत से 4 संजीवनी क्लीनिकों का लोकार्पण किया। जिसमें प्रत्येक संजीवनी क्लीनिक 25 लाख रूपये की लागत से बनकर तैयार की गई है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 44 ग्राम छौंदा, वार्ड क्रमांक 30 तुस्सीपुरा, वार्ड क्रमांक 10 जौरी और वार्ड क्रमांक 2 बड़ोखर में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों का केन्द्रीय मंत्री ने लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button