इस बार के चुनाव में यूपी के दिग्‍गज संभालेगे रण भाजपा के दिग्‍गजों के बोल इस बार ढह जायेगी कांग्रेस

इस बार के चुनाव में यूपी के दिग्‍गज संभालेगे रण भाजपा के दिग्‍गजों के बोल इस बार ढह जायेगी कांग्रेस

भोपाल। इस बार के चुनाव में भाजपा आर पार करने के मूड में दिखाई दे रही है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने यूपी के दिग्गज नेताओं को रण में उतार दिया है। उप्र बीजेपी के कई बडे़ नेता मप्र के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव की कमान संभालेंगे। इनमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मीकांत वाजपेई, दिनेश खटीक, सुरेश राणा आदि भोपाल पहुंच गए हैं। उप्र के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी भोपाल पहुंचे हैं। पलाश होटल में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बैठक ली।
महिला बिल का श्रेय मप्र को है – शर्मा
चुनाव से पहले होने वाली इस अहम बैठक में शामिल होने के पहले यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, संगठनात्मक कौशल है। बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक का नेता नहीं कार्यकर्ता होता है। भाजपा कैडर बेस पार्टी है। इस नाते अपने कार्यकर्ताओं को जगह-जगह पर दायित्व सौंपती रहती है। हर व्यक्ति को यह पता है कि उसे क्या करना है। मप्र एक मॉडल स्टेट है। केन्द्र और राज्य का बेहतर समन्वय यहां पर देखने को मिला है।
उन्‍होंने कहा- जिस तरह से मोदी जी ने यहां नारी सशक्तिकरण के लिए महिला बिल पास किया है। उसका सबसे ज्यादा श्रेय मप्र को जाता है। लाडली लक्ष्मी योजना, सुकन्या योजना जैसी तमाम योजनाएं हैं। बल्कि गर्भधारण करते ही महिला को लखपति बना देती हैं। और यह अनूठा प्रयोग है कि जन्म से लेकर उसके विवाह तक, 18 साल के होने के बाद लाड़ली बहना योजना में उसकी व्यवस्था करना।श्री शर्मा ने यह भी कहा ि‍क इस बार के चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह ढह जायेगी।
कांग्रेस को चारों खाने करेंगे चित्‍त – वीडी शर्मा
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, आप सभी लोग देश के अलग-अलग कोने से आए कार्यकर्ता हैं। बैठक के बाद सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस को चारों खाने चित करने का प्लान है। बाहर से आए नेताओं के सहयोग से ऐतिहासिक जीत होगी। कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर शर्मा ने कहा, कैलाशजी ने कहा है मैं तो काम में लगा था। सरकार बनाने के लिए दिन-रात एक करना है। कैलाशजी ने नही कहा कि चुनाव लड़ना नहीं चाहता। संगठन में जो नेतृत्व काम देता है, वह सोच समझकर काम देता है। संगठन का निर्णय सभी स्वीकार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button