भाजपा ने तीसरी सूची में अमरवाड़ा से मोनिका बट्‌टी को मिला टिकिट

भाजपा ने तीसरी सूची में अमरवाड़ा से मोनिका बट्‌टी को मिला टिकिट

गोंडवाना से एक सप्‍ताह पहले ही भाजपा में आई थी बटटी
भोपाल। भाजपा हाईकमान ने मप्र में तीसरी सूची जारी करके एक बार फिर चौंका दिया। बता दें कि मप्र भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी। मजेदार बात यह है कि इसमें एक ही नाम है। पार्टी ने अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्‌टी को प्रत्याशी घोषित किया है। तीसरी सूची और एक ही नाम की इस सूची की जानकारी मध्यप्रदेश बीजेपी ने ट्विटर हैंडल पर दी है। ज्ञात हो कि मोनिका सात दिन पहले भाजपा में शामिल हुई हैं। वे इससे पहले अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। मोनिका पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं।
इसलिए बटटी जरूरी थीं –
भाजपा में आने से पूर्व मोनिका बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थी। वे पूर्व विधायक मनमोहन बट्टी बेटी हैं।प्रदेश के आदिवासी समुदाय में अच्‍छी पकड के लिए जानी जाती हैं इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि कमलनाथ के गढ में वे सेंध लगाने में सफल होंगी। मनमोहन बट्टी के निधन के बाद से ही वे अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल रही थी। इसी बीच बीते दिनों ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली थी। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button